क्या आप भी पुराना स्मार्टफोन बेचना चाहते हैं? तो ये है सबसे सही प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली : स्मार्टफोन को कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स की चाहत उसे अच्छी कीमत पर सेल करने की होती है। लेकिन अफसोस की बात है कि हम जितनी कीमत चाहते हैं उतनी मिल नहीं पाती है और कुछ लोग तो पुराने फोन को बेच ही नहीं पाते हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म बताने वाले हैं जहां पुराने फोन को अच्छी कीमत में सेल किया जा सकता है।

ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर पुराने फोन को अच्छी कीमत में सेल किया जा सकता है। लेकिन यहां ओल्ड फोन के पैसे नहीं मिलते हैं बल्कि आपको उसकी एक्सचेंज वैल्यू मिलती है। यानी पुराने फोन को लगाकर नया फोन लिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पुराने फोन की अच्छी कीमत आपको मिल सकती है। कैशिफाई पर पुराने फोन खरीदे और बेचे जा सकते हैं। अच्छी बात है कि cashify पर फोन सेल करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके अपना सकते हैं।

पुराना सामान बेचने के लिए ओएलएक्स भी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां सेकंड हैंड स्मार्टफोन को सही कीमत में सेल किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर कस्टमर टू कस्टमर काम होता है। यानी जो भी आपके फोन को खरीदेगा आप उससे सीधे ही कनेक्ट कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कभी न करें ये गलती

आजकल फेसबुक पर कई तरह के मार्केटप्लेस दिखाई देते हैं। जिनमें से कुछ तो सही होते हैं। लेकिन ज्यादातर फेक होते हैं। अगर आप सोशल मीडिया के किसी मार्केट प्लेस पर सामान बेचना चाह रहे हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close