पलामू: whatsapp से नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा किया यौन शोषण, फिर शादी के नाम पर मांगा 10 लाख, गिरफ्तार

पलामू । जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसे में लेकर छह माह से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पंड़वा थाना क्षेत्र के बासु गांव निवासी धीरज मेहता को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके खिलाफ तरहसी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार छह माह पहले डालटनगंज में इंटर की पढ़ाई करने के दौरान तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुरा पंचायत क्षेत्र की नाबालिग छात्रा को धीरज मेहता ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस क्रम में आरोपी ने शादी करने के लिए 10 लाख रुपए का डिमांड किया. पैसे नहीं देने पर किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने की धमकी दी. इसके बाद 22 दिसंबर को मामला दर्ज कराया. 23 दिसंबर को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close