झारखंड: डाक्टर-कर्मचारी की छुट्टी कैंसिल, न्यू ईयर की छुट्टी पर लगा ग्रहण, विभाग ने 30 दिसंबर तक डाक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी की कैंसिल

रांची/धनबाद। न्यू ईयर के जश्न पर स्वास्थ्य विभाग की टेढी नजर पड़ गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम कर रहे डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टी 30 दिसंबर तक रद्द कर दी गई है। आदेश के मुताबिक डॉक्टर और कर्मचारी की छुट्टियों पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि विशेष परिस्थिति में छुट्टी मिल सकती है, लेकिन इसके लिए डॉक्टर और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक से अनुमति ले नहीं होगी।

इस संबंध में अभियान निदेशक निर्देश जारी किया है। निर्देश के मुताबिक छुट्टियां सिर्फ अति विशेष परिस्थिति में ही दी जायेगी। इसके लिए पहले राज्य स्तर से छुट्टी का आदेश स्वीकृत कराना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले विधानसभा सत्र के मद्देनजर 15 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक सभी सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी की छुट्टी रद्द हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब स्थापना दिवस पर घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारी की छुट्टी बंद हो गई है। दरअसल 29 दिसंबर को झारखंड सरकार का स्थापना दिवस है। पूरे राज्य में स्थापना दिवस धूमधाम से मानने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन सबसे बड़ा झटका डॉक्टर और कर्मचारियों को लगा है।29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close