ब्रेकिंग- ASI शहीद, जवान घायल: सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली हमला ASI सहित जवान की हालत नाजुक, जवान को एयरलिफ्ट करने हेलीकॉप्टर हुआ रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक से नक्सली हमले तेज हो गए हैं। भाजपा की नयी सरकार बनने के बाद पिछले चार दिन के भीतर तीन जवान नक्सली हमले में शहीद हो गए हैं। रविवार सुबह हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरा जवान घायल हो गया। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बेदरें कैंप के जवानों पर नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ का ASI शहीद हो गया है, नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में घायल दूसरे जवान की हालत भी गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल होने के बाद जवान खुद ही लहूलुहान हालत में कैंप पहुंचा था। साप्ताहिक बाजार में पुलिस की पार्टी गई हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने यह हमला किया। मामला जग़रगुंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इधर घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने शहीद जवान को नमन किया है। साथ ही घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिये है। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 165वी में बटालियन और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए हैं, जबकि घायल कांस्टेबल का नाम रामू है ,जिसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने दी है ये जानकारी

दिनांक 17/12/23 की सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई । घटना में 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये । घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close