द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव…..यशवंत सिन्हा को हराकर बनी, देश की 15वीं राष्ट्रपति

नयी दिल्ली 21 जुलाई 2022। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन गयी है। पहले दौर से बढ़त बनाये रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना में भी बढ़त बनाये रखते हुए जीत दर्ज की। द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया।

द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है. अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है. द्रौपदी मुर्मू के वोट का मूल्य 5,77,77 है। इससे पहले दूसरे राउंड में अब तक 1333 वोटों की गिनती हो चुकी है जिनका मूल्य 165664 है. इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीतते ही दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना अभी चल रही है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू ने अजय बढ़त बना ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close