बड़े काम का है WhatsApp : सिर्फ मैसेज व चैटिंग नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN CARD, बिजली बिल और बहुत सा काम हो जायेगा WhatsApp से

रांची। WhatsApp भारत में बहुत पापुलर मैसेजिंग एप है। हालांकि इस एप का ज्यादातर इस्तेमाल चैटिंग में होता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस एप के जरिये लोग बहुत से जरूरी दस्तावेज भी मोबाइल के जरिये पा सकते हें। मेट्रो टिकट बुक, इलेक्ट्रिसिटी बिल पे, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड डाउनलोड करना और भी कई सारी सर्विसेज व्हाट्सएप पर फ्री में उपलब्ध है। चलिए आपको बताते हैं किस तरीके से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं आपको बता बताते हैं। दरअसल, वॉट्सऐप पर कई सरकारी ChatBot मौजूद हैं, जो यूजर्स को अलग-अलग सुविधाएं देते हैं।

WhatsApp पर मेट्रो टिकट बुक करने के लिए पहले +91 9650855800 नंबर पर Hi लिखकर भेजें. इसके बाद अपनी लैंग्वेज चुनें, उसके बाद Buy Ticket के ऑप्शन का चुनाव करें. फिर एक नया मैसेज आएगा, जिसपर क्लिक करने से एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें यूजर्स को अपने स्टेशन चुनने होंगे. इसमें सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन को सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद यूजर्स को 1 टिकट का अमाउंट नज़र आएगा. ध्यान रखें कि वॉट्सऐप की मदद से आप मैक्सिमम 6 टिकट खरीद सकते हैं. इसके बाद नीचे टोटल अमाउंट आ जाएगा, जिसकी आपको पेमेंट करनी होगी. पेमेंट करने के बाद आपको टिकट का मैसेज आ जाएगा, जिसे स्कैन करके आप मेट्रो में एंट्री और एग्जिट कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

WhatsApp यूजर्स चाहें तो बड़ी ही आसानी से इलेक्ट्रिसिटी बिल देख सकते हैं. यह फाइल PDF के रूप में चैट पर आती है. दरअसल, दिल्ली हो या फिर उत्तर प्रदेश, या फिर अन्य कोई राज्य, लोग बड़ी ही आसानी से इलेक्ट्रिसिटी बिल हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य या फिर इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर का नाम पता करना होगा. इसके बाद उसके प्रोवाइड नंबर पर मैसेज करना होगा, जो उसके ऑफिशियल पेज पर आसानी से मिल जाएगा. हर एक राज्य और प्रदेश का प्रोसेस अलग-अलग है।

WhatsApp यूजर्स बड़ी ही आसानी से अपनी चैट पर लाइसेंस, पैन कार्ड और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट एक्सेस कर सकते हैं. इसके लिए +91 9013151515 पर नमस्ते, Hi या फिर Digilocker सेंड करना होगा. इसके बाद यूजर्स को वहां से मैसेज आएगा. इस प्रोसेस में यूजर्स को अपना आधार नंबर देना जरूरी होगा. इसके बाद ओटीपी देकर जानकारी को कंफर्म करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस को चुनना होगा. फिर Govt On WhatsApp की चैट पर लाइसेंस का PDF फाइल आ जाएगी, जिसे डाउनलोड करके ओपेन कर सकते हैं. इस प्रोसेस की मदद से यूजर्स Pan Card को भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने डिजि लॉकर में पहले अपलोड करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close