उपराष्ट्रपति का धनबाद दौरा : इस रूट लाइन पर रहेगा नो फ्लाइंग जोन, देखें रूट चार्ट

धनबाद : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ रविवार, दिनांक 10 दिसंबर 2023, को आईआईटी आईएसएम के 43 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने बरवाअड्डा हवाई पट्टी से लेकर आईआईटी आईएसएम के मुख्य कार्यक्रम स्थल तक, उनके आवासन स्थल, धनबाद परिसदन भवन सहित माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा प्रयोग किए जाने वाले रूट लाइन पर नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन के परिचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
अनुमंडल पदाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के प्रावधान के तहत तत्कालीन प्रभाव से माननीय उपराष्ट्रपति के धनबाद जिला में आगमन एवं प्रस्थान करने तक निम्नलिखित परिसर एवं रूट लाइन पर ड्रोन का परिचालन संचालन निषेध रहेगा।
बरवाड़ा हवाई अड्डा क्षेत्र, अवसान स्थल, परिसदन भवन एवं आसपास के संपूर्ण क्षेत्र, आईआईटी आईएसएम परिसर का संपूर्ण क्षेत्र, बरवाड़ा हवाई अड्डा से परिसदन से आईआईटी आईएसएम तथा आईआईटी आईएसएम से दुर्गापुर पश्चिम बंगाल जाने वाले निर्धारित मार्ग में धनबाद अनुमंडल के सीमा क्षेत्र के अंतर्गत तक नो फ्लाइंग जोन रहेगा।











