चाईबासा : पुलिस-नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़, 100 राउंड चली गोलियां, कई घायल

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जराइकेला थाना क्षेत्र के बालीबा के पास की है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हो रहे मुठभेड़ में 100 राउंड फायरिंग हुई है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के माने तो इस मुठभेड़ में माओवादी नेता मिसिर बेसरा और अनल उर्फ़ पतिराम माझी जैसे ईनामी नक्सली के दस्ते को पुलिस ने घेर रखा है. मुठभेड़ को लेकर पुरे सारंडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है. सभी चेक नाका से लेकर ओडिशा के बॉर्डर तक पुलिस की पैनी नजर है.

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुतबिक यह मुठभेड़ जराइकेला थाना क्षेत्र के बालीबा के पास घटी है. फिलहाल इस खबर की पुष्टि एसपी के द्वारा नहीं की जा रही है. एसपी ने केवल इतनी जानकारी दी है की ईलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ बुधवार दोपहर से रुक रुक कर चल रही है. मुठभेड़ में कोबरा, सीआरपीएफ और झारखण्ड जगुआर के जवान शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close