Jharkhand Top 5 News: शिक्षक भर्ती में सरकार घिरेगी, रांची-हावड़ा वंदे भारत, मौसम मान जाएगा, जानिए प्रदेश में आज की 5 टॉप खबरें, इस पर रहेगी नजर

रांची:

  1. मानसून सत्र का तीसरा दिन: अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा, विधानसभा के भीतर और बाहर हंगामें की आशंका.. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में आज 2023-24 के पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. इसके अलावा विपक्ष के तेवर को देखते हुए हंगामेदार कार्यवाही होने के पूरे आसार हैं… झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. सरकार के द्वारा विनियोग विधेयक लाने की भी तैयारी है. इसके अलावा विपक्ष के द्वारा एक बार फिर से 26 हजार शिक्षक नियुक्ति मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।
  2. आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे विष्णु अग्रवाल: लैंड स्कैम मामले में देर रात ईडी ने किया है गिरफ्तार.. रांची में हुए जमीन घोटाला मामले में न्यूक्लियस मॉल संचालक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया। वे इस जमीन घोटाला मामले के 13वें आरोपी हैं। ईडी के समाने वे तीसरे नोटिस बाद पहुंचे थे। 31 जुलाई की शाम तकरीबन चार बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। देर रात 10.30 बजे ईडी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। आज उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को उनसे छह घंटे के करीब पूछताछ की है।
  3. Jharkhand weather: अगले तीन दिनों में होगी अच्छी बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..मौसम ने राज्य में एक बार फिर करवट ली है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है । पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अनुमान है। इन दो जिलों में विभाग ने मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
  4. रांची-हावड़ा वंदेभारत : दशहरा से पहले ट्रेन का होगा शुभारंभ, रूट और किराए पर मंथन जारी…रांची-हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने की सोच रहे यात्रियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। सितंबर-अक्तूबर माह में रांची-हावड़ा-रांची के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू कर दी जाएगी। चेन्नई स्थित आईसीएफ कोच फैक्ट्री से 28 जुलाई को रांची-हावड़ा के लिए वंदे भारत का नया कोच बनाकर डिस्पेच कर दिया गया है। रांची और हावड़ा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस के 8 कोच डिस्पेच किए गए हैं। इसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे को नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर अवगत कराया जायेगा।
  5. झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : राज्य के 564 थानों में से 187 में महिला दारोगा, जहां जरूरत होगी, पदस्थापित करेंगे…. राज्य में 564 थाने हैं, इनमें से 187 थानों में महिला दारोगा हैं। प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि महिला दारोगा के लिए नियमानुसार कार्य हो रहा है। जरूरत के हिसाब से राज्य सरकार महिला दरोगा को पदस्थापित करती है। जिस जगह जरूरत होगी, सरकार कोशिश करेगी कि वहां महिला दारोगा पदस्थापित हों। विनोद सिंह ने कहा कि महिला दारोगा की संख्या बढ़ानी है तो इसके लिए महिलाओं को अलग से आरक्षण देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close