कमाल है गोविंदपुर CHC : स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार या मजाक ? प्रचार वाहन को लगा दिया ANM को ड्यूटी पहुंचाने की सेवा में, लाउड स्पीकर को लगा देख छूट जायेगी हंसी

धनबाद । जिले के स्वास्थ्य विभाग में किस कदर अंधेर गर्दी मची है इसका एक ताजा उदाहरण गोविंदपुर प्रखंड में देखने को मिला। फोटो में दिखाई दे रहा ऑटो आपको भले ही आम ऑटो लग रहा होगा पर ये आम ऑटो नहीं बल्कि सरकारी ड्यूटी निभा रहा है और इसी सरकारी ड्यूटी के बहाने से chc गोविंदपुर में कार्यरत एक anm को ड्यूटी करा रहा है।
जिस काम के लिए इस ऑटो को रखा गया है और सरकारी राशि दी जा रही है उससे वो काम न करवाकर किसी खास एएनएम की ड्यूटी करवाने की मेहरबानी समझ से परे है और शायद आंकड़े के खेल मे गोविंदपुर chc की परफॉर्मेंस पीछे होने की वजह इन्हीं सब अंधेरगर्दी तो नहीं? आखिर इस खास मेहरबानी की वजह और सरकारी योजना पूर्ण रूप से धरातल पर नहीं उतर पाने की पड़ताल वरीय अधिकारी क्यों नहीं कर पा रहे है। शायद पदाधिकारी और कार्यक्रम चलाने के लिए जिम्मेवार कर्मी की मिलीभगत तो नहीं ?

क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में 11 जुलाई से परिवार नियोजन से संबंधित कार्यक्रम चलाए जा रहे है, जिसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष बंध्याकरण, copper-t, गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम एवं अन्य सुविधाएं देने और परिवार नियोजन कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया है। विभाग की तरफ से क्षेत्रों में प्रचार भी कराया जाना है।

प्रचार के काम के लिए सरकारी राशि से फोटो में दिखाई दिया जाने वाला ऑटो को काम पर लगाया गया। इस फोटो के ऊपर लाउडस्पीकर लगी हुई तो है, परंतु आप खुद देखकर समझ सकते हैं इस लाउडस्पीकर की दिशा आसमान की तरह किया हुआ है। मतलब साफ है कि ये लाउडस्पीकर सिर्फ दिखावे के लिए रखी गई है। मजे की बात तो तब है कि जब बिना प्रचार प्रसार किए जाने वाले इस ऑटो को एक खास एएनएम के ड्यूटी करवाने के लिए लगा दिया गया।
शनिवार को आसना स्वास्थ्य केंद्र के रामपुर आंगनवाड़ी केंद्र पर ये ऑटो उस खास एएनएम को ड्यूटी कराने के लिए chc गोविंदपुर से लेकर पहुंचा और फिर प्रचार ऑटो उनकी ड्यूटी करा कर वापस chc गोविंदपुर पहुंच गया। देखने वाली बात यह है फोटो में दिखने वाला ऑटो को विभाग ने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए रखा है पर ऑटो एक खास कर्मी पर मेहरबान बना हुआ है। आखिर यह मेहरबानी और सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वाले संबंधित पदाधिकारी और जिम्मेवार कर्मी की मिलीभगत तो नहीं।

नहीं हुई है अबतक कोई ऑपरेशन
विभाग के तरफ से सभी chc को कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक कोई भी बंध्याकरण (महिला पुरुष) एवं अन्य में अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं हो पाई है। साफ जाहिर है की क्षेत्र में प्रचार प्रसार नहीं हो रही। सवाल यह भी है जिन कामों का दिशानिर्देश एवम विभाग की तरफ जारी राशि का उपयोग समुचित उस कामों के लिए नहीं किया जाएगा तबतक योजनाएं धरातल पर कैसे उतर पाएगी।
क्या कहती है आंगनवाड़ी कर्मी
इस संबंध में जब आंगनवाड़ी सहायिका नमिता देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर माह टीकाकरण के लिए प्रथम बृहस्पतिवार निर्धारित है पर इस माह देरी हुई है, एएनएम उर्मिला देवी 15 जुलाई को प्रचार ऑटो से पहुंची, जब तक एएनएम दीदी केंद्र पर रही तबतक ऑटो यहीं खड़ा रहा फिर ऑटो एएनएम दीदी को लेकर वापस चला गया।












