बाबूलाल मरांडी ने संभाली झारखंड भाजपा की कमान, पूजा पाठ कर लिया चार्ज, देखिए तस्वीरें

रांची : बाबूलाल मरांडी ने झारखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पदभार ले लिया है। सबसे पहले उन्होंने बीजेपी कार्यलय में पूजा की। उसके बाद बाबूलाल ने स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया।

राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में मरांडी ने पदभार लिया. इनको दीपक प्रकाश की जगह 4 जुलाई को झारखंड की कमान सौंपी गयी थी।
ये खबर भी पढ़ें…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मरांडी फिलहाल बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने इन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी है.
ये खबर भी पढ़ें…











