पटना लाठीचार्ज और BJP कार्यकर्ता की मौत के लिए जांच समिति गठित, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने संयोजक

पटना/रांची : बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। इसमें बीजेपी के कई बड़े नेता घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर जहानाबाद के एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई।

बीजेपी कार्यकर्ता की मौत मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है. इसके तहत झारखंड के पूर्व सीएम सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघवर दास को जांच समिति का संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल शर्मा और सुनीता दुग्गल को सदस्य बनाया गया है. कमेटी 15 जुलाई को क्षेत्र का दौरा कर मामले की जांच करते राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close