आजीविका पीआरपी, बीएपी संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन संपन्न, विधायक अंबा प्रसाद, सीता सोरेन को सौंपा 4 सूत्री मांग पत्र

हजारीबाग । झारखंड राज्य आजीविका पीआरपी, बीएपी संघ के बैनर तले उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल के द्वारा आयोजित प्रमण्डल सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हजारीबाग स्थित ए. के. इंटरनेशनल होटल में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अम्बा प्रसाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रमण्डल और राज्य संघ के द्वारा उन्हें संघ के पीआरपी, बीएपी के समस्याओं को विधानसभा में रखने के लिए पुष्पगुच्छ और पौधा देकर स्वागतबीऔर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पिंटू जी द्वारा किया गया। सभी जिलों के पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नारायण महतो ने संघ के पीआरपी, बीएपी के द्वारा 2014 से JSLPS में अबतक के बिंदुओं को विस्तार से रखा। संघ के द्वारा सुश्री अम्बा प्रसाद को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मंच से सुश्री अम्बा प्रसाद द्वारा यह आश्वाशन दिया गया की विभागीय मंत्री के साथ बैठक कर मांग पूर्ण करने पर विचार करेंगे। महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनाने के दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक सीता सोरेन,DSS (दुर्गा सोरेन सेना) प्रमुख सुश्री राजश्री सोरेन का आगमन के पश्चात संघ के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मंच से विधायक सीता सोरेन, DSS प्रमुख के द्वारा मांगों पर जल्द संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी, प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा के द्वारा संघ की मजबूती और मांग के लिए रणनीतियों पर चर्चा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य आजीविका पीआरपी, बीएपी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी, प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋचा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नारायण महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी कार्तिक कुमार दीपक कुमार प्रदेश सलाहकार संदीप कुमार, सबिता देवी सहित प्रमण्डल के सात जिलों के पदाधिकारी और पीआरपी, बीएपी बैठक में उपस्थिति हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close