Breaking : टाटा स्टील के चीफ स्तर के अधिकारी ने ट्रेन से कटकर दी अपनी जान, गंभीर आरोपों के बाद नौकरी से किया गया था बर्खास्त

जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व चीफ ऑफ चीफ आइएल टू स्तर के अफसर विजय कुमार निराला ने शनिवार की सुबह जमशेदपुर के जुगसलाई रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. वह कदमा के हुरलँग रोड स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर में रहते थे. बताया जाता है कि विजय कुमार निराला को करीब 2 महीने पहले ही टाटा स्टील से बर्खास्त किया गया था. उनके खिलाफ कुछ गंभीर आरोप भी लगाए गए थे जिसके बाद कंपनी ने जांच के बाद उनको नौकरी से बर्खास्त कर दिया था. अभी में टाटा स्टील के ही क्वार्टर में थे. बताया जाता है कि जुगसलाई रेलवे फाटक के पास सुबह करीब 11:00 बजे के बाद जब ट्रेन आ रही थी तभी ट्रेन के सामने कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद टाटा स्टील से जुड़े लोगों के अलावा उनके परिवार में शोक का माहौल है. वे अपने पीछे पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिवारवालों के मुताबिक टाटा स्टील से नौकरी से बर्खास्त होने के बाद सही मानसिक तनाव में थे, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी. श्री निराला टाटा स्टील में चीफ सेफ्टी के पद पर भी कार्य थे जबकि उनका बाद में टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में तबादला किया गया था और वह आईएल – 2 स्तर के अधिकारी थे. वह चीफ ऑफ चीफ के पद पर थे. बताया जाता है कि एक शिकायत के बाद उनके खिलाफ जांच बैठाई गई थी जांच में में दोषी पाए गए जिसके बाद उसको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close