आर्मी जवान की हैवानियत: बैंकवाली गर्लफ्रेंड के चक्कर में खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

मुजफ्फरपुर। आर्मी जवान की रूह कंपाने वाली हैवानियत सामने आयी है। जवान ने अपनी पत्नी और दो महीने बेटे को जिंदा जला दिया। आरोप है कि जवान के अवैध रिश्ते का विरोध करने पर जवान ने ये खूनी खेल खेला है। बेटी की मौत को लेकर पिता ने मामला दर्ज कराया है। इधर पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वालों ने सोनम और उसके बच्चे के शव को ससुराल में पहुंचा दिया। ताकि, ससुराल से ही दाह संस्कार हो। आरोपी आर्मी जवान का नाम हिमांशु है, जो राजस्थान के जोधपुर में तैनात है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छुट्टी पर घर आया था। पत्नी के होते हुए भी हिमांशु किसी और लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। जवान अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। बुधवार को हिमांशु ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर ही रुकने के लिए बुला लिया। पत्नी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद हिमांशु पत्नी और 2 महीने के बेटे को जिंदा जला दिया। सूचना मिलने ही महिला के मायके वाले घटना स्थल पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई।
घटना अहियापुर थाने के बड़ा जगन्नाथ इलाके का है। जानकारी के मुताबिक हिमांशु और सोनल प्रिया की शादी 2013 में हुई थी। जब शादी हुई तब हिमांशु बेरोजगार था। शादी के बाद उसका सेना में सिलेक्शन हो गया और वो नौकरी करने लगा। नौकरी लगने के बाद हिमांशु दहेज में 10 लाख रुपए मांगने लगा। यही नहीं, रुपये नहीं देने पर वो सोनल के साथ मारपीट भी करता था।
दो साल से उसका एक बैंक में कार्यरत युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की जिले के देवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। प्रेमिका नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी स्थित एक बैंक में कार्यरत है। वह उससे शादी करना चाहता था। इसका विरोध जवान की पत्नी करती थी। पत्नी के विरोध के बावजूद हिमांशु अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आ गया। इसके बाद भी पत्नी लगातार इस बात का विरोध कर रही थी। जिससे गुस्साए हिमांशु ने बुधवार की रात पत्नी और अपने दो बच्चों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पत्नी और दो माह के बेटे की मौत हो गई. वहीं, आठ साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है।











