मंत्री बनते ही बेबी देवी आई एक्शन में : जारी किया फरमान.. देवघर कवारियां मार्ग पर नही होगी शराब बिक्री

रांची : हेमंत कैबिनेट में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनी बेबी देवी पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में दिखी. मंगलवार को पहले कार्य दिवस पर उन्होंने देवघर के कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी है. उन्होंने निर्देश दिया कि देवघर के श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सभी प्रकार की मदिरा या शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

पहले कार्य दिवस पर मंत्री ने किया ट्वीट

मंगलवार चार जुलाई, 2023 को पहले पहले कार्य दिवस पर मंत्री बेबी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा बैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर किसी प्रकार की मदिरा और शराब की बिक्री पर नहीं होगी. इस क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. कहा कि श्रद्धालुओं को विशेषकर बहन-बेटियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close