नवनियुक्त मंत्री बेबी देवी बनी उत्पाद मंत्री और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी..

रांची : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास अब पूर्व में आवंटित विभागों के अतिरिक्त स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी रहेगा. वहीं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री बेबी देवी को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग दिया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

मंत्रिमंडल विभाग ने बेबी देवी को राज्य की मंत्री और मंत्रिपरिषद के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दी है. बता दें कि आज बेबी देवी ने राजभवन में दिन के 12:00 बजे मंत्री पद की शपथ ली थी. पूर्व में यह दोनों विभाग दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के पास थे. उनके निधन के बाद से दोनों विभाग मुख्यमंत्री संभाल रहे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close