4 अपराधी गिरफ्तार : भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाने के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश : यूपी के देवबंद में पिछले दिनों भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद मारी गई गोली के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स की अंबाला यूनिट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर अंबाला के शहजादपुर इलाके में एक ढाबे के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर के रहने वाले विकास, प्रशांत और लोविश के रूप में हुई। चौथा आरोपी विकास हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। अंबाला एसटीएफ यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमन कुमार ने कहा कि आरोपियों को आगे की जांच के लिए यूपी पुलिस को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराओं के तहत भी देवबंद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। भीम आर्मी प्रमुख एक गाड़ी में सवार थे, जब अज्ञात हमलावरों ने देवबंद की गांधी कॉलोनी में उनकी कार पर गोलीबारी कर दी थी। गोली आजाद के कमर के हिस्से को छूती हुई निकल गई थी। उन्हें इलाज के लिए एसबीडी अस्पताल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close