BREAKING : चाईबासा में फिर हुआ IED ब्लास्ट,1 घायल

चाईबासा : में एक बार फिर IED ब्लास्ट होने की ख़बर आ रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक ग्रामीण घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही पुलिस जवान कटम्बा और आराहसा में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी दौरान पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट हो गया। जिसमे एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close