नागरिक कल्याण मंच एक दिवसीय मिलन समारोह संपन्न.. जिला कमिटी का किया विस्तार

बोकारो । नागरिक कल्याण मंच का एक दिवसीय मिलन समारोह संगोष्ठी कार्यक्रम सेक्टर 1c मैदान में जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में सभी विभागों के सेवा निवृत्त प्राधिकारी कर्मचारी ने भाग लिया।

वन भोज सह मिलन कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों डॉक्टर पी,एन पांडे डॉ, मिथिलेस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी सदस्यों के विचार विमर्श के पश्चात नागरिक कल्याण मंच का जिला स्तर पर गठन करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से श्री बाल कृष्ण कुमार प्रांतीय संयोजक नागरिक कल्याण मंच की देखरेख में जिला का गठन किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसमें डॉक्टर पी एन पांडे को संरक्षक एवं चार संरक्षक सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष श्री वाल्मीकि प्रसाद सिंह एवं चार उपाध्यक्ष जिला मंत्री श्री विजय कुमार महतो को निर्वाचित किया गया एवं चार संयुक्त मंत्री बनाया गया कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार एवं श्री जयकुमार संगठन मंत्री दो लोगों को निर्वाचित किया गया एवं कार्यकारिणी के सदस्य बनाने के लिए जिला मंत्री को सौंपा गया।

बैठक में अरविंद कुमार, अशोक कर्न, ललित कुमार सिन्हा, रामजी रजक, विजय कुमार महतो, सुधीर पांडे, राम प्रकाश सिंह, जितेंद्र प्रसाद सिंह, जयकुमार, नंदकिशोर सिंह, अशोक राय, उमेश चंद शर्मा, श्री मलिक यादव, सुशील कुमार सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, मानिकचंद, रामनरेश सिंह, कौशल किशोर सिंह ,अशोक राय, बी महथा ,राजनाथ यादव आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close