सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया सुभाष चंद्र बोस जयंती

जमशेदपुर । सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में आज विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य रूप से एक ऐसी तस्वीर जो विद्यालय के बच्चों द्वारा 1955 में बनाया गया उसी तस्वीर पर माल्यार्पण कर और छात्रा और शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ दीप प्रज्वलन के साथ नेता जी की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने कहा कि नेता जी कैसी शख्सियत से जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपनी सुख-सुविधा सब को त्याग करके देश तो क्या देश से परे विदेशों में भी जाकर आजादी की लड़ाई का शंख हुक्का था आज हम आजाद हैं।
शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने नेताजी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा गांधीजी की अहिंसा प्रभावशाली तो थी ही लेकिन नेताजी के स्वाभिमान और सर्वस्व न्योछावर ने उस आजादी को जल्दी पूरा किया।
मौके पर विद्यालय की शिक्षिका पापिया सरकार समझा संचालित गीता कुमारी सिन्हा, अख्तर अंसारी, पुलिस मरांडी, स्मिता प्रसाद, कृष्ण प्रिया, सपना कुमारी,कृष्णा प्रिया, अमरेश कुमार सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थी।










