प्रेमी है कि फर्राटा धावक : प्रेमिका को छोड़कर बार-बार हो जाता है फरार… अब आशिक को ढूंढने युवती ने की पुलिस से फरियाद

भवनाथपुर। प्रेमी से परेशान युवती ने पुलिस से फरियाद की है। युवक-युवती पिछले 8 साल से रिलेशन में हैं। लेकिन बार-बार प्रेमी उसे छोड़कर भाग जाता है, जिसके बाद अब युवती ने भवनाथपुर थाने में अर्जी दी है। युवक का नाम आनंद यादव है, जिससे युवती का रिलेशन 8 साल पुराना है। लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद आनंद कुमार यादव उसे लेकर 30 अगस्त 2021 को सासाराम अपने बुआ के घर चला आया और शादी कर ली।

युवती ने बताया कि शादी कर के दोनों साथ तीन माह तक सासाराम में ही बुआ के घर में रह रहे थे। तीन माह बाद दोनों साथ में मायके आए तो उसे छोड़ कर अपने घर भवनाथपुर चला गया। जब तीन माह तक वह वापस नहीं आया तो भवनाथपुर थाना पहुंचकर शिकायत की। थाना के पदाधिकारियों द्वारा युवक को बुलाया गया। इस दौरान पूछताछ करने के पश्चात शादी को स्वीकार करते हुए युवती को साथ मे रखने को तैयार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वह उसे नोएडा ले आया, जहां चार माह साथ में रखा। फिर बाद में बोकारो में मायके छोड़ कर भवनाथपुर आ गया। सितंबर में जब युवती भवनाथपुर उसके पास आई तो एक माह भवनाथपुर में रेंट पर रूम लेकर साथ मे रहा और 10 अक्टूबर को रांची में शिफ्ट कर फिर आने का हवाला देते हुए चला गया।

वहीं, तीन माह तक नहीं आने के बाद युवती ने पुनः भवनाथपुर उसे खोजने के लिए आई तो उसने वनसानी पंचायत के मुखिया एवं उसके पिता से मिलाया। इसके बाद मायके चला आया जहां शेविंग कराने के बहाने युवती का मोबाइल भी साथ में लेकर चला गया। काफी समय बाद जब वापस नहीं आया तो आभास हुआ कि वो फिर से भाग गया, जिसके बाद श्रीबंशीधर नगर स्थित महिला थाना पहुंची तो वहां से उसे भवनाथपुर थाना भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close