भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सैकडों जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया

धनबाद : भीषण ठंड के प्रकोप से जरूरतमंदों को राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात सैकड़ों लोगों के बीच कंबल बांटे गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर धनबाद रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, कोर्ट रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री कुमार बंधु कच्छप, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीस व उनकी टीम ने ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल प्रदान कर राहत दिलाई।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने आज देर रात निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करें। इसको लेकर आज धनबाद रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक व अन्य क्षेत्रों में घूम कर सैंकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close