झारखंड में आज खुलेगा बजट का पिटारा, महिलाओं के लिए होगा बडा़ ऐलान, किसानों पर भी चलेगा चुनावी दांव, ये हो सकती है घोषणाएं

रांची। चुनावी साल में आज सोरेन सरकार अपना बजट पेश करेगी। रामेश्वर उरांव आज कार्यकाल का पांचवा और चंपई सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। इस बजट पर चुनावी छाप नजर आ सकती है। नये टैक्स नहीं लगाये जायेंगे, वहीं चुनावी साल में लोकलुभावन वादों का पिटारा जनता के बीच चंपई सरकार खोल सकती है। राज्य सरकार एक लाख 30 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट मंगलवार को सदन के पटल पर रखेगी।

जानकारी के मुताबिक सरकार का पूरा फोकस लोगों को आकर्षित करने पर होगा। आदिवासी, युवा और महिलाओं के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं की जा सकती है। महिलाओं को हर महीने राशि देने पर भी विचार किया जा सकता है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी वादों ने भाजपा को जीत दिलाने में कारगर भूमिका अदा की है, लिहाजा झारखंड में भी महिलाओं को प्रति महीने राशि देने का ऐलान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने आठ लाख से ज्यादा लोगों को पक्का मकान देने के लिए अबुआ आवास योजना आरंभ किया है। इसके तहत स्वीकृति दी जा रही है। इस योजना को सरकार और विस्तारित करेगी। पिछले वर्ष सरकार ने बजट को हमीन कर बजट यानि हमारा बजट बताया है। इस बार भी बजट का थीम इसी के इर्द-गिर्द होगा। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव सदन में पांचवीं बार बजट पेश करेंगे।

किसानों के लिए राज्य सरकार ने कर्ज माफी की योजना धरातल पर उतारी है। उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा बजट का मुख्य हिस्सा होगी। युवाओं के लिए रोजगार के संसाधनों पर खास फोकस होगा। आधी आबादी को पाले में करने के लिए उनके लिए योजनाएं तैयार की जाएगी।इसके अलावा स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचनाओं के लिए राशि का प्रविधान होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार ने सुगम परिवहन सेवा की शुरूआत हाल ही में की है। इसके लिए राशि का प्रविधान के लिए आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close