ब्रेकिंग : JSSC अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने पद से दिया इस्तीफा

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष पद से पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. बता दें उनपर जेएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी के लगातार आरोप लगते रहे हैं. वहीं जेएसएससी के पद से इस्तीफा देने के संदर्भ में उन्होंने पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैं आज 21.02.2024 के अपराह्न में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के पद से त्याग पत्र समर्पित करता हूं. और पदभार का स्वतः परित्याग करता हूं.

आपको बता दें, पिछले 28 फरवरी 2024 को जेएसएससी की परीक्षा हुई थी. जिसमें तीसरी पाली की एग्जाम शीट लीक हो गई थी. जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इसके बाद से परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close