Cm चंपाई सोरेन के कार्यक्रम में जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, कई घायल

गिरिडीह : डुमरी मुख्य मार्ग के कठवारा-बराकर के बीच चेकनाका के समीप बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान पांडेयडीह निवासी कुमारी देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोग शव के साथ पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचे और गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है.

बता दें की मंगलवार को सीएम चंपाई सोरेन गिरिडीह पहुंचे थे. सीएम के कार्यक्रम में शमिल होने के लिए पीरटांड़ के पांडेयडीह से जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं ऑटो में सवार होकर गिरिडीह जा रही थी. इसी दौरान चेकनाका के समीप ऑटो दुर्घनाग्रस्त हो गई, जिसमे आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गयी थीं. इनमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. घटना से इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं. उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ बीडीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. वे आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close