DIG टीम पर हमला : कोयला तस्करों ने डीआईजी टीम पर किया हमला

रांची : रामगढ़ में कोयला तस्करों ने हजारीबाग डीआईजी की टीम पर हमला किया है. बताया जाता है कि 40 से 50 की संख्या में लोगों ने डीआईजी की टीम को घेरा और हमला कर दिया. यह मामला घाटो थाना क्षेत्र की है.
इस संबंध में हजारीबाग डीआईजी ने बताया कि सूचना मिली थी कि उसे इलाके में कोयले की अवैध तस्करी हो रही थी. जिसके बाद वेरीफाई करने के लिए विशेष पुलिस टीम को भेजा गया था. इस दौरान कोयला तस्करों ने टीम पर हमला किया था. इस मामले में संबंधित थानेदार को एफआईआर करने का आदेश दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है.
डीआईजी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र में कोयला तस्कर अवैध कोयला की तस्करी कर रहे हैं. इसके बाद कार्रवाई करने के लिए डीआईजी ने अपनी टीम को भेजा. इसी दौरान 50 से 60 की संख्या में कोयला तस्करों ने डीआईजी की क्यूआरटी टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में कोयला तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है और आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं इस संबंध में हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोयला का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस धंधे में जो भी लोग शामिल होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.











