छुट्टी रद्द: इन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां 2 मार्च तक रद्द, जानें वजह

रांची: राजधानी रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को 2 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार (17 फरवरी) को जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है।

ट्रैफिक एसपी रांची के कार्यालय के मुताबिक, 23 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक धुर्वा के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही 23 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है. इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों, कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close