…”इनको कहीं का DC बना देना भाई, प्लीज कंसीडर कर देना” … भाई लाला से मिल लो… हेमंत सोरेन और बिनोद के WhatsApp में क्या-क्या है राज दफ़न …

रांची। झारखंड में क्या ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसे लिये जाते थे? काम के आधार पर नहीं, क्या पैरवी पर डीसी की नियुक्ति होती थी? हेमंत सोरेन का JSSC पर्चा लीक से कोई लींक है? JSSC का एडमिट कार्ड हेमंत के मोबाइल में क्यो मौजूद था? हेमंत सोरेन किससे मिलेंगे और किसका ट्रांसफर पोस्टिंग करेंगे, इसका रिमोट बिनोद सिंह के पास था? हेमंत की जितनी भी तफ्तीश आगे बढ़ रही है, उतने ही नये खुलासे सामने आ रहे हैं। ED का दावा है कि आर्किटेक्ट बिनोद और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बीच का 539 पेज व्हाटसएप चैट उसके पास मौजूद है।

उन जब्त चैट से जो छनछनकर जानकारी सामने आ रही है, वो काफी चौकाने वाली है। जानकारी के मुताबिक कई चैट में बिनोद सिंह और हेमंत सोरेन ने डीसी के ट्रांसफर पोस्टिंग का जिक्र किया है, तो कुछ में किसी से मिलने को कहा गया है। यही JSSC के पर्चा लीक से भी हेमंत सोरेन को जोड़ा जा रहा है। दावा है कि झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी शेयर किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिनोद सिंह ने हेमंत को जो वॉट्सएप चैट भेजा था, उसमें बिरसा मुंडा जेल (होटवार जेल) अधीक्षक पद पर नरेंद्र प्रसाद सिंह और सेंट्रल जेल हजारीबाग में अधीक्षक पद पर जीतेंद्र कुमार की पोस्टिंग के लिए 75 लाख रु. का ऑफर दिया गया था। चैट में पता चला है कि बिनोद ने DC की पोस्टिंग के लिए भी पैरवी की थी।

बिनोद ने 26 जून 2020 को भी कई लोगों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए हेमंत को मैसेज भेजा। इसमें बिनोद ने JSSC के तत्कालीन डिप्टी सेक्रेट्री रविराज शर्मा को RTA हजारीबाग का सेक्रेट्री या रांची नगर निगम का AMC बनाने के लिए कहा था। 26 जून को ही उसने DRDA के ज्वाइंट सेक्रेटरी मो. हैदर अली को DDC लातेहार बनाने की पैरवी भी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चैट में क्या-क्या लिखा है..

एक चैट जो सामने आया है, उसमें बिनोद कुमार ने व्हाट्सएप किया है आईएएस शशिरंजन को हजारीबाग या बोकारो का डीसी बना दो। 7 जून 2020 को व्हाट्सएप भेजा गया था, इसमें बिनोद लिखा है कि कहीं का भी डीसी बना देना, नो रिलेशन प्योर कामर्शियल। भाई अभी तक जितना रिकंमडेशन किया है, किसा एक रूपये नहीं लिये हैं। काम होने के बाद श्योर, जैसा आदेश होगा, आपका बट रिक्वेस्ट है, प्लीज कुछ केस कंसीडर कर लेना। आई विश हम भी छोटे से सिस्टम के पार्ट होते।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 जून 2020 को भी एक मैसेज बिनोद सिंह ने भेजा, भाई, इफ पासिबल कोलकाता वाले लाला जी से संडे को एक बार मिल लो. रेस्ट अप टू यू, कब से करना है या नहीं करना है। एक बार समझ लेना… बड़ी पार्टी है, प्लीज लेट मी नो उसका बायोडेटा दूसरे मोबाइल से भेजे थे। तुम देखे हो, भाई… दो करोड़ पर मंथ

Related Articles

close