झारखंड में फिर होगी बारिश: 11-12 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam रांची। झारखंड में ठंड कब खत्म होगी? इसका जवाब हर दिन के हिसाब से आगे पीछे हो रहा है। दरअसल झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी सर्द हवायें, तो कभी तेज धूप, कभी बारिश तो कभी कोहरा। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की भविष्यवाणी की है। झारखंड फिर 11 और 12 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बारिश हो रही है।

अभी भी प्रदेश में रिमझिम बारिश कई जगहों पर हो ही रही रही है। दो दिन पहले भी पलामू, जामताड़ा और संथाल परगना के कई जिलों में बारिश हुई, जिसकी वजह से राज्य का ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्से में एक बार फिर बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है।राज्य में बारिश का एक बार फिर बारिश का दौर आने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है।11 और 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की सं‍भावना है। वहीं सुबह-सुबह और देर रात कोहरा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप के बाद शाम में कनकनी का एहसास हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close