झारखंड प्रत्याशी का ऐलान: NDA गठबंधन ने प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान, मौजूदा सांसद को बनाया प्रत्याशी, प्रत्याशी बनाये जाने पर…

रांची। झारखंड में भाजपा गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने लोकसभा में आजसू के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन की शर्तों के मुताबिक भाजपा 13 और आजसू 1 सीट पर लोकसभा लड़ेगी। इधर गठबंधन के तहत मिली एक सीट गिरिडीह संसदीय सीट से आजसू ने एक बार फिर चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है। आज संसदीय बोर्ड की बैठक में विचार विमर्श के बाद उनके नाम पर सहमति प्रदान की गई।

चंद्रप्रकाश चौधरी अभी गिरिडीह सीट से ही सांसद हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमने काम किया है। चंद्रप्रकाश चौधरी ने 2019 में लोकसभा चुनाव जीता था। आपको बता दें कि झारखंड में एनडीए सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य रखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है। विकास का एजेंडा लेकर हम फिर जनता के बीच जाएंगे और निःसंदेह जनता फिर एक बार हमें मौका देगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के मतदाता चुनाव में एनडीए को भारी मतों से जिताकर 400+ के लक्ष्य को मजबूती देने का काम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close