गिरिडीह: महासम्मेलन के लिए जिला NMOPS टीम का मैराथन दौरा…. जिला संयोजक मुन्ना कुशवाहा व प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में अलग-अलग टीम बनाकर दर्जनों स्कूलों व कार्यालयों का किया दौरा….

गिरिडीह । NMOPS के आह्वान पर रांची के मोहराबादी फुटबाल मैदान में 26 जून को जयघोष महासम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस महासम्मेलन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में गिरिडीह NMOPS की टीम पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। लगातार प्रखंडवार दौरा हो रहा है और कर्मचारियों से रांची चलने का आह्वान किया जा रहा है। आज भी NMOPS गिरिडीह के बैनर तले जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अगुवाई में टीम ने अलग-अलग प्रखंडों का दौरा किया और लोगों से सहभागिता की अपील की गयी।

अलग-अलग टीमों में बंटकर अलग-अलग कार्यालयों और स्कूल का भ्रमण किया गया और कर्मचारियों से जयघोष महासम्मेलन के लिए सहयोग मांगा गया। एक टीम का नेतृत्व खुद प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, ने किया, तो वहीं दूसरी टीम संयोजक मुन्ना कुशवाहा ने किया। राजेंद्र प्रसाद की टीम में जिला कोषाध्यक्ष- रविकांत चौधरी, झारखंड +2 शिक्षक संघ गिरिडीह जिला इकाई के सचिव- ऋषिकान्त सिन्हा, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के संयोजक- विकास सिन्हा, झारखण्ड +2 शिक्षक संघ के प्रान्तीय संगठनमंत्री – डॉ विमलेन्दु कुमार त्रिपाठी शामिल थे। वहीं जिला संयोजक मुन्ना कुशवाहा के साथ मिथुन राज व जितेंद्र कुमार और सचिन कुमार चौड़े शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला की NMOPS की टीम ने गिरिडीह के सरिया, बगोदर, बिरनी और राजधनवार के प्राथमिक विद्यालय मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय प्लस टू उच्च विद्यालयों के साथ सरकारी कार्यालयों का दौरा किया। इस दौरान NPS कर्मियों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। सभी से 26 जून को पेंशन जयघोष महासम्मेलन में भारी से भारी संख्या में राँची चलने का आह्वान किया गयाl।

जिला संयोजक मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि एनपीएस कर्मियों का उत्साह और जुनून निश्चित रूप से झारखंड के इतिहास में एक इबारत लिखेगा और नई पेंशन स्कीम जैसे राक्षसी वित्तीय प्रणाली को खत्म करके। सामाजिक सुरक्षा की पक्षधर पुरानी पेंशन की बहाली कराने के लिए जीत और परिश्रम आज रंग ला रहा है। सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन बहुत जल्द पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ऐलान करेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि एनपीएस का संघर्ष जरूर रंग लाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रान्तीय मीडिया प्रभारी ने राजेन्द्र प्रसाद ने सभी संगठनों के सहयोग मिलने से खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि लगभग गिरिडीह जिले से दो हजार कर्मियों की उपस्थिति महासम्मेलन में होगी । प्लस टू शिक्षक संघ के प्रान्तीय संगठनमंत्री डा विमलेन्दु कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारी अस्मिता की लड़ाई है। उन्होंने सभी प्लस टू शिक्षकों से आह्वान किया कि अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनायें। इस आन्दोलन को गति देने वालों में बिरनी एवं धनवार प्रखण्ड के शिक्षक में प्लस टू उच्च विद्यालय धनवार के संजीव कुमार ने धनवार प्रखण्ड के सभी शिक्षकों से रांची चलने का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि जयघोष महासम्मेलन के ऐतिहासिक पल का जरूर गवाह बने। इस दौरान महेंद्र महतो, +2 उच्च विद्यालय डोरण्डा के विनोद यादव, विनोद कुमार बेंगाबाद प्रखण्ड से उमाशंकर राम, भुवनेश्वर वर्मा ने इस प्रखण्ड में आन्दोलन की सफलता हेतु विद्यालयों का भ्रमण किया। वहीं दूसरी टीम बिरनी के प्लस टू उच्च विद्यालय भरकट्टा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बागोडी, प्लस टू उच्च विद्यालय सरिया के प्रधानाध्यापक सहित पूरी टीम प्रखंड संयोजक के अलावे कोषाध्यक्ष सूरज देव प्रसाद, नरेश मंडल, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के साथ सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं और सुशील कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरंडा के DDO ने लोगों को “26 जून एक ही जुनून” पुरानी पेंशन को लेकर रांची चलकर अपने हक को लेने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close