यात्रियों से भरी पिकअप वैन कार से टकराई, 9 लोगों की गई जान, 23 घायल

दर्दनाक हादसा: भीषण सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई है और 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं।घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कठिया गांव के पास एक पिकअप वाहन रविवार रात एक अन्य मालवाहक वाहन से टकरा गया जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पथर्रा गांव के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तिरैया गांव गए थे और रविवार रात जब वे लौट रहे थे तभी पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक छोटे ट्रक से टकरा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close