कैबिनेट अभी-अभी : हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू….कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कैबिनेट से हरी झंडी की उम्मीद…लंबी चलेगी आज की कैबिनेट

रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। मंत्रिपरिषद् की बैठक शाम चार बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में चल रही है। इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं। ये कैबिनेट की बैठक में कई मायनों में खास है। सबसे अहम बात ये है कि इस बैठक पर लाखों कर्मचारियों व शिक्षकों की नजर टिकी है। पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में लाये जाने वाले पुरानी पेंशन बहाली के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगेगी। वित्त विभाग की तरफ भी पिछले दिनों संकेत मिले थे कि पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव तैयार हो रहा है, जिसे कैबिनेट में रखा जायेगा।

अगर कैबिनेट ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज हरी झंडी दे दी, तो तय है कि 26 जून को NMOPS के बैनर तले आयोजित होने वाले जयघोष महासम्मेलन की अहमियत बढ़ जायेगी। क्योंकि जब महासम्मेलन के मंच पर खुद मुख्यमंत्री पहुंचेंगे तो वो कर्मचारियों के लिए OPS से जुड़ी कुछ और घोषणा भी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक और अहम बात ये है कि इस बैठक में नियुक्ति नियमावली को भी हरी झंडी मिलने की पूरी संभावना है। जानकारी के मुताबिक आज की बैठक में नियुक्ति नियमावली का प्रस्ताव भी रखा जायेगा, जिसके बाद प्रदेश मे बड़ी संख्या में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। वहीं मानसून की तैयारी, व त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भी आज की कैबिनेट में फैसला हो सकता है।

आपको बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य सरकार की तरफ से भी संकेत मिले हैं। खुद मुख्यमंत्री पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सहमत दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर भी कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर वादा पूरा करने का वक्त आ गया है। लिहाजा ये माना जा रहा है कि आज ही वो वक्त होगा, राज्य सरकार अपना किया वादा पूरा कर लेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कैबिनेट पर पूरे प्रदेश के कर्मचारियों की नजर टिकी है। हालांकि जो खबरें मिली है कि उसके मुताबिक आज की कैबिनेट में करीब 10 से ज्यादा एजेंडे हैं, जिस पर चर्चा होगी, लिहाजा बैठक करीब 2 से तीन घंटे तक चलती रहेगी। कैबिनेट की बैठक में आज कुछ ना कुछ जरूर कर्मचारियों कं लिए खास होगा,. इस बात की पूरी उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close