झारखंड में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा: अब तक 4000 से ज्यादा मुर्गी-बत्तखों को मारा गया, लोगों से चिकन नहीं खाने की अपील, जानिये क्या है और खतरा…

रांची। झारखंड में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। अब तक 4000 से ज्यादा मुर्गी-बत्तखों को मारा जा चुका है। वहीं होटवार पोलट्री फार्म के 10 किलोमीटर के दायरे में चिकन मटन की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। होटवार स्थित पोल्ट्री एरिया में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा का पता चला है। इसके बाद पशुपालन निदेशालय ने एक आरआरटी टीम बनाई है, जो पक्षियों को मारने और उसे दफनाने की रणनीति तैयार करेगी।

इसके साथ ही पोल्ट्री एरिया के एक किलोमीटर के दायरे में अभियान चलाकर मुर्गियों और बत्तखों की जांच की जा रही है, ताकि रांची के दूसरे हिस्सों में बर्ड फ्लू का खतरा नहीं बढ़ सके। लोगों से अपील की गयी है कि अभी चिकन खाना बंद कर दें। फ्लू की आशंका को देखते हुए 24 अप्रैल तक 4000 से अधिक पक्षियों और अंडों को नष्ट किया है। अगले तीन महीने तक फार्म में पक्षियों को रांची लाने पर रोक लगा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पोल्ट्री फार्म में मौजूद सभी पक्षियों और अंडों को नष्ट किया है। फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में जितनी भी मुर्गियां या बत्तख हैं, उन्हें भी खत्म किया जाना है। इसके लिए खास टीम बनी है, जो इस पर नजर रख रही है।

क्या है बर्ड फ्लू?
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहते हैं, जो एक वायरल इन्फेक्शन है. ये पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा भी साबित होता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, बर्ड फ्लू आमतौर पर जंगली पक्षियों के जरिए पालतू पक्षियों में फैलता है. सीडीसी का कहना है कि ये वायरस पक्षियों की आंतों या श्वसन तंत्र पर हमला करता है और उन्हें बीमार कर देता है. कई मामलों में इससे पक्षियों की मौत भी हो जाती है.

ये वायरस भी आम वायरस की तरह ही फैलता है. सीडीसी का कहना है कि संक्रमित पक्षी की लार, नाक से निकलने वाला लिक्विड या मल के जरिए वायरस फैल सकता है. ऐसे में जब दूसरा पक्षी इससे संपर्क में आता है, तो वो भी संक्रमित हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू A टाइप का इन्फ्लुएंजा वायरस है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है. जब कोई इंसान किसी संक्रमित पक्षी से सीधे तौर पर संपर्क में आता है तो उसके भी बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है.

सीडीसी के मुताबिक, अभी तक इंसानों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के मामले कम ही सामने आए हैं. लेकिन इंसान भी बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकते हैं.
बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस H5N1 होता है. H5N1 से संक्रमित होने पर ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है.

Related Articles

close