बाबूलाल मरांडी के रोड शो के पहले मिले दो बम, नक्सली थे बड़ी वारदात की फिराक में, सर्चिंग के दौरान बम के अलावे मिले अन्य विस्फोटक सामान

जमुई। झारखंड-बिहार में चुनावी संग्राम तेज है। इस दौरान नक्सलियों की गतिविधियां भी काफी तेज हुई है। पिछले दिनों झारखंड में दो सिलेंडर बम मिले थे, अब झारखंड से सटे बिहार के जमुई में दो केन बम मिले हैं। झारखंड सीमा से सटे जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के करमा चातर के बीच जंगल में एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान दो केन बम बरामद किया गया। सर्च अभियान में बम के अलावा दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी मिले।

ये केन बम की बरामदगी उस वक्त हुई है, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की यहां रोड शो होने वाला है। दरअसल, बाबूलाल मरांडी पूर्व से ही नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। 26 अक्टूबर 2007 को चकाई प्रखंड के चिलखारी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने हमला कर बाबूलाल मरांडी के बेटे अनुप मरांडी सहित 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।चकाई में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के रोड शो से एक दिन पहले एसएसबी व पुलिस की टीम ने दो केन बम बरामद किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि नक्सली संगठन ने लोकसभा चुनाव के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। बता दें कि जमुई लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को चकाई में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का रोड शो होना है। इस दौरान करमा चातर के जंगली इलाके में 3.5 किलो का दो केन बम, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, दो पावर जेल, एक्सप्लोसिव तथा 17 मीटर तार बरामद किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close