“चंपाई सोरेन को CM पद से हटाने का दे दिया गया फरमान” निशिकांत दुबे के बयान ने मचायी सनसनी, कहा, दो दिन से पार्टी के कार्यक्रम से भी हैं गायब…खेला होबे..

रांची। निशिकांत दुबे ने एक बार फिर चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने X हैंडल पर लिखा है कि पिछले 2 दिन से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा है कि सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फ़रमान जारी किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले लगातार वो तीन दिन से चंपई सोरेन को हटाने और कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्र बनने को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि इस पर कल इरफान अंसारी ने जरूर कहा था कि ये सिर्फ निशिकांत दुबे डर दिखाने के लिए करते हैं। इरफान अंसारी ने दो मंत्रियों को डराकर चुप कराने की भी बात कही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले निशिकांत दुबे ने कहा था कि गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन हारे या जीते चुनाव के बाद कल्पना सोरेन ही मुख्यमंत्री बनेगी। वहीं कल उन्होंने कहा था कि चंपई सोरेन को हेमंत सोरेन ने निर्देश दे दिया है कि वो अपना पद छोड़ दें। निशिकांत दुबे के एक के बाद एक लगातार ट्वीट से झारखंड की राजनीतिक हलचल तेज है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहे हैं । सूचना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें कल्पना सोरेन जी के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फ़रमान जारी किया है । सीता सोरेन जी ,लोबिन जी व चमरा लिंडा जी ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close