डांस बार में चल रहा था अश्लील डांस, तभी पुलिस कस्टमर बनकर पहुंच गयी होटल में, 10 लड़कियां और होटल मैनेजर गिरफ्तार, बाउंसर फरार

जमशेदपुर। डांस बार पर पुलिस ने छापा मारा है। जमशेदपुर के चर्चित होटल के डांस बार में अश्लील डांस चल रहा था, उसी वक्त पुलिस की टीम धमक गयी। पुलिस टीम को देखकर होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अश्लील डांस करते 10 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। मामला मानगो थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 33 पर स्थित रॉयल हिल्स होटल का है।

जानकारी के मुताबिक रॉयल हिल्स होटल के डांस बार में देर रात ये अश्लील डांस चल रहा था, उसी दौरान पुलिस टीम कस्टमर बनकर पहुंच गयी। सारी चीजों का मुआयना करने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें 10 लड़कियों और दो मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाउंसर वहां से फरार होने में कामयाब रहे। कार्रवाई में हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की 10 युवतियां हिरासत में ली गई हैं. यह युवतियां कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु आदि शहरों की रहने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ चल रही है। लड़कियों को एक सप्ताह पहले ही यहां लाया गया था। हालांकि लड़कियों को यहां ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जाता है, कुछ दिनों में लड़कियों को चेंज कर दिया जाता है। डांस बार से भारी मात्रा में विदेशी शराब, बीयर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

छापेमारी के दौरान यहां बैठे कस्टमर फरार हो गए। कस्टमर की टेबल पर अभी भी गिलास में शराब, बीयर आदि परोसी हुई थी। वहां लगभग 10 बाउंसर थे. उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीओ ने डांस बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close