सोने – हीरे से तैयार रिलायंस ज्वेल्स की विवाहम कलेक्शन के साथ भारतीय समृद्ध ब्राइडल ट्रेडिशन का मनाएं उत्सव

Celebrate the rich Indian bridal tradition with Reliance Jewels’ Vivaham collection crafted from gold and diamonds.

मुंबई, जून 2024: भारत के सबसे विश्वसनीय आभूषण ब्रांडों में से एक, रिलायंस ज्वेल्स ने दुल्हनों के लिए अपने नये कलेक्शन, अद्वितीय विवाहम कलेक्शन का लॉन्च किया है। यह कलेक्शन देश के विभिन्न हिस्सों से ब्राइडल लुक का प्रतिनिधित्व करने वाले आभूषणों को प्रस्तुत करती है। सोने और हीरे में तैयार किये गए, यह कलेक्शन भव्य भारतीय शादियों की मंत्रमुग्ध करने वाली भावना को समेटे हुए है। इसमें 14 से अधिक विविध रूप शामिल हैं, जो दिल्ली, यूपी, बिहार, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे 9 क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लॉन्च के साथ-साथ ही, रिलायंस ज्वेल्स ने “द क्वीन इन यू” कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें भारत भर की दुल्हनों को उनके इस ख़ास दिन पर शाश्वत सुंदरता और ग्रेस को प्रदर्शित किया गया है। विवाहम कलेक्शन में हर भारतीय दुल्हन की व्यक्तिगत शैली और पसंद के अनुरूप आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो पारंपरिक शादी समारोह के साथ-साथ प्री-वेडिंग इवेंट्स और सगाई की क्षेत्रीय विशेषताओं को पूरा करती है।

ये आभूषण हैं शामिल

इस कलेक्शन में सोने और हीरे के पारंपरिक आभूषण शामिल हैं, जिनमें चोकर नेकलेस, लंबे हार, कंगन, मांगटीका, अंगूठियां, माथा पट्टी, इयर रिंग्स, बाजूबंद, और कमरबंद शामिल हैं। ये जटिल रूप से डिज़ाइन किए गए पीसेस अपने इस ख़ास मौके पर दुल्हन को एक एलिगेंस प्रदान करता हैं, क्योंकि यह नई नवेली दुल्हन को गले लगाते हुए सदियों पुरानी परंपराओं के सार को भी दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, रिलायंस ज्वेल्स के सीईओ सुनील नायक ने कहा, “विवाहम कलेक्शन अपने विविध डिजाइनों के साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों की मॉडर्न दुल्हनों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह कलेक्शन पारंपरिक और समकालीन सौंदर्यशास्त्र को खूबसूरती से मिलाते हुए बेहतरीन आभूषण पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। इस कलेक्शन के साथ ही, रिलायंस ज्वेल्स नई नवेली दुल्हनों को अपनी आंतरिक रानी को अपनाने के साथ साथ गरिमा, सुंदरता और शाश्वत सुंदरता को प्रकट करने वाले आभूषणों से खुद को सजाने के लिए आमंत्रित करता है।”

ये ब्राइडल कलेक्शन अपने हर पीस में पारंपरिक कारीगरी को दर्शाता है, जिसमें चोकर नेकलेस, कंगन, मांगटीका, अंगूठियां, माथा पट्टी, कमरबंद, लंबे हार और बाजूबंद शामिल हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के मौसम में खरीदार रिलायंस ज्वेल्स के देशभर में स्थित स्टोर्स पर विवाहम कलेक्शन की वाइब्रेंट श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं। 200 से अधिक शहरों में 400 से अधिक स्टोर्स के साथ, ब्रांड अपने बेहतरीन आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करता है। ग्राहक सोने और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज मूल्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

close