बदल गयी झारखंड CMO की प्रोफाइल फोटो, हेमंत सोरेन को नेताओं और अधिकारियों ने मिलकर दी बधाई

रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलते ही CMO की प्रोफाइल फोटो भी बदल गयी है। CMO की प्रोफाइल तस्वीर में हेमंत सोरेन के न्यू लुक वाली फोटो लगायी गयी है। गले में गमछा और धीर-गंभीर मुद्रा वाली ये फोटो हेमंत सोरेन के उस वक्त की है, जिस दिन वो जेल से बाहर निकले थे। सीएमओ की तरफ से आज हेमंत सोरेन की एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि कल ही चंपाई सोरेन ने देर शाम इस्तीफा दिया था। पहले ये कहा जा रहा था कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे, जबकि 8 को वो सदन में बहुमत साबित करेंगे, लेकिन आज अचानक से उनके शपथ की तारीख बदल गयी। ये शपथ का समय इतनी तेजी से तय हुआ, कि कैबिनेट के मंत्री भी शपथ नहीं ले सके। अब बहुमत साबित होने के बाद कैबिनेट का विस्तार होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद गठबंधन के नेताओं ने भी हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, हफीजुल हसन, कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्र को तो बधाई दी ही, साथ ही अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री शुभकामनाएं दी। एसीएस अविनाश कुमार और डीजीपी अजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close