एशिया कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई….

रांची एशिया कप क्रिकेट सीरीज में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस यादगार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जीत टीम इंडिया की दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन का समर्पित भाव है। टीम इंडिया ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किए और फिर एक बार देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। भारतीय टीम के सभी सदस्य, देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के सभी मंत्री, विधायक एक साथ टेलीविजन के माध्यम से दुबई में आयोजित हो रही एशिया कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुफ्त उठाया। मौके पर मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री गण और विधायक गण तिरंगा झंडा लहरा कर टीम इंडिया की जीत पर खुशी व्यक्त की ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि एशिया कप में रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खास योगदान रहा। पहले पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बाद में बल्ले से भी कमाल दिखाया। दबाव में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पांड्या ने मात्र 17 गेंदों में 33 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत दिलाई वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close