झारखंड: कावंड़ियों पर ट्रेन में हमला, पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक कर लौटने के दौरान मारपीट और लूट, भाजपा ने साधा निशाना

रांची। सावन का महीना शुरू हो गया है। मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी है। इस बीच कुछ उपद्रवी झारखंड की शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रांची “पहाड़ी मंदिर” में महादेव को जलाभिषेक करने के बाद मेमू ट्रेन से लोहरदगा लौट रहे कावड़ियों पर नरकोपी स्टेशन पर हमला किया गया है। इस मामले में अब भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि हेमंत सोरेन के चहेते मनबढ़ू “समुदाय विशेष” के द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया हैंडल पर नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है कि मिली जानकारी के मुताबिक 40 से 50 की संख्या में एक “विशेष समुदाय” के लोगों ने ट्रेन पर हमला कर दिया और जबरदस्त पत्थरबाजी – छिनतई – मारपीट और लूटपाट की … धर्म विशेष के साथ बांग्लादेशियों का साथ और हेमंत सरकार का संरक्षण आज हमारे राज्य के सनातनियों – बहुसंख्यक समाज के लिए एक कितना बड़ा खतरा बन गया है आप स्वयं देखिए… तुष्टिकरण और वोट बैंक की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर बाउरी ने आगे कहा है कि गंदी राजनीति का “चश्मा” पहने हेमंत सरकार को शायद कुछ नजर नहीं आ रहा होगा। झारखंड में एक विशेष वर्ग हेमंत सोरेन के संरक्षण में तांडव मचा रहा है और सरकार तमाशा देख रही है ! आपको बता दें कि संथाल परगना के बाद अगर बांग्लादेशियों की सबसे ज्यादा घुसपैठिया कहीं पर है तो वह क्षेत्र लोहरदगा ही है !

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close