मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक और बड़ी घोषणा, साल 2025 में इनके लिए विशेष पॉलिसी बनाने का किया ऐलान

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक और बड़ी घोषणा की है। आदिवासी महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐलान कियाहै कि वर्ष 2025 में राज्य सरकार कलाकारों के लिए विशेष पॉलिसी बनायेगी। कलाकार झारखण्ड की कला-संस्कृति को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इनके प्रयासों को मजबूती प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि ये वादा 2025 के लिए किया गया है, जाहिर ये वादा उनका चुनावी वादा है। अगर झामुमो सरकार सत्ता मे लौटी तो कलाकारों के लिए पॉलिसी बनायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि झारखंड में आदिवासी दिवस के मौके पर दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया था। आज महोत्सव का समापन था। इस मौके पर उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान भी किया। इससे पहले कल राज्यपाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया था, जबकि आज समापन दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले भी पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने पर राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यानी पांच साल में पांच लाख रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शुमार रहे निर्मल महतो के 37वें शहादत दिवस पर गुरुवार को जमशेदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने यह ऐलान किया।

उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार ने राज्य की बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता के लिए जो योजना शुरू की है, उसे हम और आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले, इसके लिए इसके आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। महिलाएं आगे आएं और इस योजना से जुड़कर अपनी प्रगति का एक नया रास्ता बनाएं।

Related Articles

close