Petrol-Diesel Price: सुबह-सुबह मिल गई राहत? जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: 21 अगस्त की सुबह सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 21 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और तेल (Petrol-Diesel Price Today) के भाव समान हैं. हालांकि, कुछ राज्यों में टैक्स पर कमी और बढ़ोतरी के चलते देश के कई प्रमुख शहरों में तेल के दामों में मामूली अंतर आया है. आइए देखते हैं कि 21 अगस्त को आपके शहर में तेल के क्या दाम हैं.
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.94 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27
डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये के बजाए ताजा कीमत 87.62 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में 94.27 रुपये के बजाए 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये के बजाए 90.76 और चेन्नई में 94.24 रुपये के बजाए 92.32 रुपये लेटेस्ट कीमत है.
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.












