झारखंड: 10 लाख के इनामी खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर, 75 से ज्यादा मामले हैं अलग-अलग थानों में दर्ज, कई बड़ी वारदातों में रहा है शामिल

गिरिडीह। 10 लाख के खूंखार नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। नक्सल आपरेशन में जवानों की ये बड़ी कामयाबी है। 10 लाख रुपए के इनामी रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा था। जवानों को काफी अरसे से उसकी तलाश थी, लिहाजा उस पर सरकार ने इनाम भी रखा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि कुछ दिन पहले ये जानकारी मिली थी कि बच्चन दा बीमार है। लिहाजा, गिरिडीह जिले की पुलिस की पहल पर रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा गिरिडीह का रहने वाला है। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराडीह का रहने वाला इनामी और कुख्यात नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस की मानें, तो रामदयाल महतो वर्षों से संगठन के लिए काम रह रहा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसका दस्ता पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी, टुंडी समेत कई इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 75 से अधिक मामले दर्ज हैं।

गिरिडीह पुलिस ने पिछले दिनों गिरिडीह पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया था। फरार इनामी नक्सलियों के करीबियों और रिश्तेदारों से संपर्क कर मुख्यधारा में जुड़ने के लिए कहा गया था। एसपी की पहल के बाद रामदयाल महतो के पुत्र ने अपने पिता को समर्पण के लिए प्रेरित किया।

जिसके बाद रामदयाल ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कई मामलों में उससे पूछताछ की है. हालांकि, इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा नक्सली संगठन में जोनल कमेटी का मेंबर रहा है. पारसनाथ से लेकर टुंडी तक कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

25 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के बाद पारसनाथ इलाके में रामदयाल महतो ही संगठन को मजबूत कर रहा था। जोनल कमेटी के सदस्य रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पर अलग-अलग थानों में 75 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

close