ये बाप है कि राक्षस! अपनी ही बेटीसे किया गलत काम , बेहोश होने पर कमरे में बंद कर भागा, फिर लोगों ने बेदम की धुनाई, लड़की की हालत गंभीर

चतरा। रक्षाबंधन के ठीक पहले रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। एक बाप ही अपनी बेटी की इज्जत का लूटेरा बन गया। घटना झारखंड के चतरा का है, जहां एक कलयुगी बाप ने अपनी बेटी

से गलत काम किया और फिर बेसुध छोड़कर फरारर हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती करायी गया है। जानकारी के मातबिक चतरा जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता इस कदर वहशी दरिंदा बन गया, कि उसने अपनी 13 वर्षीय बेटी को ही हवस का शिकार बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद लड़की बेहोश हो गया। इसके बाद भी हैवान बाप को रिश्ते का ख्याल नहीं आया, वो बेटी को को कमरे में बंद कर फरार हो गया। इधर लड़की का भाई किसी काम से बाहर गया था। जब वह घर आया और घर का दरवाजा खोला तो बहन को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया। जब बेहोश बहन को पानी छिटकर होश में लाया गया तो उसने अर्धमूर्छित अवस्था मे पिता की करतूत बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उसकी बहन फिर बेहोश हो गई।घटना की जानकारी होने के बाद भाई औऱ ग्रामीणों ने मिलकर उसके वहशी बाप को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। और उसे कुन्दा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही कुन्दा थाना प्रभारी सनोज चौधरी बार बार बेहोश हो रही बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल चतरा लेकर आए। जहां पीड़ित बच्ची का उपचार किया जा रहा है। डाक्टर ने लड़की की स्थिति को गंभीर बताया है।

Related Articles

close