महिला की अश्लील फोटो/ विडियो वायरल करने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 2 घायल

रामगढ़।महिला की अश्लील फोटो/वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत पर जांच करने पहुंची जिला पुलिस की टीम पर शुक्रवार देर रात हमला हुआ है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक टोला में महिला की शिकायत पर पुलिस टीम जांच करने पहुंची थी .घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पुलिस बल क्षेत्र पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में दारोगा सहित 2 लोगों को चोट लगी है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में एसडीपीओ के साथ पुलिस बल कैंप कर रही है.


ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या था मामला

रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला की लिखित शिकायत पर रामगढ़ थाना के एसआई बीरबल हेम्ब्रम गश्ती दल के साथ जांच करने शुक्रवार को गांव पहुंचे. महिला द्वारा थाना में आवदेन देकर गांव के कुछ युवकों पर उनकी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की शिकायत की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने बताया कि बिहार के जहानाबाद मकदुमपुर का रहने वाला सोनू कुमार उसका फोटो और वीडियो को एडिट करके न्यूड फोटो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. सोनू ने उसका एडिटेड फोटो महिला की लोहदरगा में रहने वाली रिश्तेदार को दे दिया, उसने यह फोटो महिला के घर वालों को भेज दिया और देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गया.

पंचायत में उठी बात

इसको लेकर गांव में ही आपसी सहमति से पंचायत बैठी, जिसमें पीड़ित महिला की जेठ-जेठानी सहित अन्य लोगों ने उस महिला को ही चरित्रहीन कहकर बाल काट कर और चप्पल की माला पहनाकर गांव में घूमाने की बात कह रहे थे.

इसका प्रतिकार करते हुए महिला ने सात दिन का समय लिया और आरोपी सोनू कुमार को सामने लाने की बात कही. महिला ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी उसका फोन नहीं उठा रहा जबकि दूसरे रिश्तेदार का फोन आरोपी सोनू तुरंत उठा रहा था.


मामले की शिकायत की थाने में

दिन बीतने पर महिला ने डरकर इस पूरे मामले की लिखित शिकायत रामगढ़ थाना में कर दी. जिसकी जांच करने देर रात रामगढ़ थाना के एसआई गश्ती दल के साथ उक्त टोला पहुंचे. पूरे मामले में जैसे ही पूछताछ शरू की गई वैसे ही काफी भीड़ इकट्ठा हो गई विवाद बढ़ गया.

जांच करने पहुंची पुलिस को देखकर गांव का ही युवक मुकेश महतो शराब के नशे में पुलिस से आकर उलझ गया. वह आव देखा न ताव, पुलिस और वहां मौजूद महिला सहित दारोगा पर हमला करते हुए मारपीट करने लगा. जिसमें एसआई बीरबल हेम्ब्रम और वहां मौजूद महिला और पुरुषों को चोट लग गई. जिसके बाद सभी को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया


गांव में पुलिस बल तैनात

गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले को देखते हुए रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रजरप्पा थाना प्रभारी, रामगढ़ थाना प्रभारी के साथ कई पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामला शांत कराया और पुलिस की एक टीम को गांव में ही तैनात कर दिया गया है.

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है टीम बनाकर संभावित स्थानों में छापेमारी की जा रही है. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा कि इस मामले की सच्चाई क्या है. इस घटना के बाद युवक मौके से फरार है, उसको पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है.

Related Articles

close