5 पड़ोसी को मिली वंदे भारत की सौगात, PM मोदी खुद पहुंच लगाएंगे तोहफे की झड़ी, काउंटडाउन शुरू, देखिए पूरा शेड्यूल

जमशेदपुर। 15 सितंबर का दिन झारखंड वासियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। बीजेपी पार्टी पीएम के आगमन पर काफी उत्साहित है। वहीं झारखंड की मिलने वाली कई सौगात से विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा।

मालूम हो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं।। टाटानगर रेलवे स्टेशन से छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे। साथ ही मोदी 5 पड़ोसी राज्यों झारखंड, बिहार, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, यूपी को वंदे भारत की सौगात भी देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनका परिचालन बरहमपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया एवं हावड़ा-भागलपुर के बीच होना है। पीएम मोदी इसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा और रोड शो में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी झारखंड में करीब छह घंटे तक रहेंगे। वह रविवार सुबह 8.45 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जायेंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डे से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

रेल मंत्री का भी होगा आगमन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 14 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं। वह पहले रांची में रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर जाएंगे।

इस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार से चार वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ 15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे। इनमें से पहली ट्रेन गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद और दुर्गापुर होते हुए हावड़ा तक का सफर करेगी। यह ट्रेन गया से सुबह 11 बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 18 सितंबर से शुरू हो जाएगा।

दूसरी ट्रेन है देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो देवघर के बैधनाथ धाम से वाराणसी तक चलेगी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 15 सितंबर को सुबह 11 बजे बैधनाथ धाम से रवाना होगी और दिन भर जसीडीह, किऊल, नवादा, गया, सासाराम और डीडीयू जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रात 9 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 16 सितंबर से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होगा।

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस। इसका ट्रायल रन सफल रहा है और रविवार, 15 सितंबर को प्रधानमंत्री इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन भागलपुर से सुबह 11 बजे चलेगी और बांका, बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर होते हुए हावड़ा रात 8 बजे पहुंचेगी। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 17 सितंबर से उपलब्ध होगी, और यह भागलपुर से हावड़ा तक का सफर मात्र 6 घंटे में पूरा करेगी।

इसके अलावा, बिहारवासियों के लिए एक और खास सौगात टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी है। यह ट्रेन टाटानगर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। बीच में मूरी, बोकारो, गोमो और गया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन 6 घंटे और 50 मिनट में सफर पूरा करेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से दोपहर 2:15 बजे खुलेगी और रात 9:05 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

Related Articles

close