रूला देगी ये खबर ! पत्नी और नवजात को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने बेबस पिता ने बेच दिया अपने 2 साल का बेटा

Regional News: पत्नी और नवजात को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए एक पिता को अपने दो साल के बेटे को बेचना पड़ गया। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना अमानवीय होते जा रहे समाज पर बड़ा सवाल है। घटना यूपी के कुशीनगर का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां पिता के पास अस्पताल का बिल भरने का पैसा नहीं था, जब उसके पास बेचने और गिरवी को रखने के लिए कोई सामान नहीं बचा तो उसने अपने दो साल के औलाद को ही बेच दिया। कुछ लोगों के कहने पर उसने अपने बच्चा एक दंपति को बेच दिया। हालांकि जानकारी होने पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा भेड़िहारी गांव निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना देवी को प्रसव पीड़ा हुई। हरेश उसे लेकर गांव के एक निजी अस्पताल गया, जहां नॉर्मल प्रसव हुआ। शाम को अस्पताल संचालक ने चार हजार रुपए की मांग की। रुपए न देने पर प्रसूता और नवजात को बंधक बना लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच आर्थिक तंगी से परेशान हरेश से एक महिला मिली और उसके पांचवें नंबर के बेटे को बेचने को कहा। बताया कि बदले में 20 हजार रुपए दिला देगी। पूरी रात परेशान हरेश ने सुबह दो साल के बेटे को 20 हजार रुपए में बेच दिया।

अस्पताल में चार हजार रुपये चुकाकर वह पत्नी और नवजात को घर ले गया। घर पर छोटा बच्चा नहीं दिखा तो लक्ष्मीना परेशान हो गई। इसके बाद हरेश ने लक्ष्मीना से बेबसी की पीड़ा साझा की। पुलिस ने बताया कि हताशा में पिता ने शुक्रवार को कुछ हजार रुपये में फर्जी गोद लेने के दस्तावेज के तहत अपने तीन साल के बेटे को बेचने पर सहमति जताई।

पत्नी और नवजात बच्चे को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज दिलाने के लिए अपने 2 साल के बेटे को बेच दिया। खरीद-फरोख्त की बात साबित न होने पाए इसके लिए सौदेबाजों ने स्टांप पेपर हरेश पटेल से अंगूठा लगवाकर गोदनामा लिखवा लिया।

साथ ही हिदायत दी कि अगर कोई पूछे तो यही कहना कि बच्चे को गोद दिया है। गांव में बच्चा बेचने की बात फैली तो एक सिपाही हरेश के घर बाइक से पहुंचा। हरेश ने गांव वालों को बताया कि सिपाही ने बच्चा बेचने के मामले में कार्रवाई की धौंस देकर पांच हजार रुपये ले लिए। सिपाही की इस करतूत की चर्चा भी गांव में हो रही है, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।

घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक दंपति भी शामिल है, जिसने बच्चे को खरीदा था। रुपए के अभाव में प्रसूता को बंधक बनाने वाले अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया गया है बच्चा खरीदने वाले और बिचौलिए का काम करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

close