JSSC CGL Admit Card: इस तरह से डाउनलोड करें अभ्यर्थी अपना डेट, जानिये कब तक उपलब्ध रहेगा प्रवेश पत्र, जानिये जरूरी दिशा निर्देश

JSSC JGGLCCE-2023: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। 21 और 22 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 17 सितंबर तक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है। 21 और 22 सितंबर को नियमित और बैकलॉग भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में लगभग 6.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस परीक्षा के जरिये कुल 2025 पदों पर भर्तियां होगी। संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) के तहत 2025 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की बहाली की जायेगी. इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए 863 पद, कनीय सचिवालय सहायक के लिए 335 पद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए 182 पद, प्लानिंग असिस्टेंट के लिए पांच पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए 252 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिए 195 पद, अंचल निरीक्षक के लिए 185 पद, कनीय सचिवालय सहायक के लिए आठ पद शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी

जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील है कि वे शांतिपूर्ण व कदाचाररहित परीक्षा के संचालन में सहयोग करें। यह भी कहा गया है कि झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023, 29 नवंबर 2023 से अधिसूचित हो चुका है। सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में यह कानून को सख्ती से लागू किया जायेगा। अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों से जेएसएससी की ओर से अपील की गयी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि अधिनियम के प्रावधानों का उनके द्वारा उल्लंघन कदापि नहीं हो, जिससे कि इस अधिनियम के कठोर दंडात्मक प्रावधानों के तहत उन्हें दंड का भागी बनना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close